ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, चार घायल – my uttarakhand news

 
देहरादून/रुद्रपुर,  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में  खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, चामुंडा मंदिर, शिव नगर ट्रांजिट कैंप निवासी कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि चारों युवक कमरे में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें पूरे कमरे में फैल गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में रखे दो बड़े और एक छोटा सिलेंडर भी एक के बाद एक फट गए। लगातार हुए धमाकों से कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई।
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आकर चारों युवक बुरी तरह झुलस गए, हालांकि उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही आग काफी फैल चुकी थी, जिससे कमरे को भारी नुकसान हुआ। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

2 hours ago

गैरसैंण में उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, विधायकी से इस्तीफा देने की कही बात; 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…

2 hours ago

नार्को टेस्ट से बचाने के लिए गिरफ्तारी की बात अफवाह, SSP ने दिया जवाब; बताई कार्रवाई की वजह – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…

2 hours ago

कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…

2 hours ago

विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…

2 hours ago