Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में खतरनाक हादसा, पहाड़ी से स्कूटी सवार युवती पर गिरे पत्थर, गंभीर रूप से घायल – Uttarakhand

Dangerous accident in Uttarakhand, stones fell on a girl riding a scooty from a hill, seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग: केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है. जहां भट्टवाड़ीसैंण के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे. जिसकी चपेट में स्कूटी सवार एक युवती आ गई. जिससे युवती गंभीर रूप से चोटिल हो गई. जिसे रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर घायल युवती का उपचार चल रहा है. उधर, तिलवाड़ा क्षेत्र में गौशाला में एक युवक का शव मिला है.स्कूटी सवार युवती के ऊपर गिरे पत्थर: जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 9 बजे एक युवती स्कूटी संख्या UK 13 B 0522 से तिलवाड़ा से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी. जैसे ही वो भट्टवाड़ीसैैण के पास पहुंची. तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे. जब तक वो कुछ समझ पाती, तब तक वो स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और छिटक कर किनारे गिर गई.केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरपत्थरों से स्कूटी चकनाचूर: वहीं, पत्थरों की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. इसी बीच मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तत्काल युवती का रेस्क्यू किया और तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए. जहां युवती का उपचार किया जा रहा है. हादसे में चोटिल युवती का नाम अनुपमा बताया जा रहा है.पत्थर से चकनाचूर स्कूटीइसी स्थान पर स्कॉर्पियो हादसे में महिला की जा चुकी जान: बता दें कि इस स्थान पर सड़क से ऊपर पहाड़ी पर ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान लूज बोल्डर छोड़े गए हैं, जो इन दिनों हादसे का कारण भी बन रहे हैं. कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक स्कॉर्पियो वाहन भी अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में समा गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी.पत्थर की चपेट में आने से स्कूटी चकनाचूरतिलवाड़ा क्षेत्र में गौशाला में मिला युवक का शव: उधर, तिलवाड़ा नगर पंचायत तिलवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज मौत का मामला सामने आया है. जहां एक 32 वर्षीय युवक का शव गौशाला में मिला. युवक की पहचान ग्राम मठियाणा निवासी सूरज सिंह रावत पुत्र बलवीर सिंह रावत के रूप में हुई है. घटना का पता तब चला, जब सुबह युवक की पत्नी अपने मवेशियों को चारा देने गौशाला गई थी.उन्होंने देखा कि उनका पति गौशाला के बाहर मृत पड़ा हुआ है. जिसे देख उसके पैरों तले मानों जमीन खिसक गई. जिस पर वो फूट-फूट कर रोने लगी. जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उनमें से किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी महेश रावत पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लिया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

École Globale crowned India’s No. 1 Girls’ Boarding School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: École Globale International…

9 minutes ago

Minister Joshi honours meritorious students with Pt Deendayal Upadhyaya Awards

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the Pandit Deendayal…

20 minutes ago

उत्तराखंड में बनेंगे कई फ्लाईओवर, लालकुआं-हल्द्वानी बाईपास को भी केंद्र की हरी झंडी – myuttarakhandnews.com

लालकुआं। गोरापड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार को हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत और एक…

22 minutes ago

State Cabinet approves Supplementary Budget, other key proposals

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: The Uttarakhand state Cabinet, chaired by Chief Minister…

31 minutes ago

Doon Varsity hosts training under CPPGG–CoE-LSCM workshop series

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: A two-day workshop commenced at Doon University to…

42 minutes ago

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार अत्यंत निंदनीय व अक्षम्य: कुसुम कंडवाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…

3 hours ago