रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। चार दिनों में ही दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सवा लाख पार कर चुकी है। भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ मंदिर में सांयकालीन आरती भी शुरू हो गई है। साथ ही श्रृंगार दर्शन की व्यवस्था भी प्रारंभ कर दी गई है।
तीर्थयात्री सुबह से दोपहर 12 बजे तक स्पर्श दर्शन कर रहे हैं, जबकि इसके बाद श्रृंगार दर्शन किए जा रहे हैं। मंदिर में सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाकर स्वयंभू शिवलिंग के स्पर्श दर्शन की सुविधा दी जा रही है। बाबा केदार के दर्शन के लिए यात्री रात से ही कतार में लगना शुरू कर देते हैं। दोपहर 12 बजे तक गर्भगृह में स्पर्श दर्शन की अनुमति रहती है।
इसके बाद मंदिर में साफ-सफाई, भगवान को भोग लगाने और श्रृंगार की प्रक्रिया संपन्न की जाती है। दोपहर बाद गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति नहीं होती और श्रद्धालु सभा मंडप से श्रृंगार दर्शन करते हैं।
सांयकालीन आरती से पहले तक दर्शन जारी रहते हैं। यदि यात्रियों की संख्या अधिक होती है तो रात 10 बजे तक दर्शन कराए जाते हैं। लाइन समाप्त होने के बाद मध्य रात्रि में मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजाएं संपन्न होती हैं। इसके बाद पुनः सुबह 4 बजे से आम दर्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि प्रत्येक यात्री को बेहतर दर्शन मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और व्यवस्था को और सुगम बनाने की दिशा में कार्य जारी है।
Post Views: 5
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…