रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर गर्भगृह के दर्शन बंद हो गए हैं। अब सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। प्रत्येक दिन 18 से बीस हजार तीर्थ यात्री केदार बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं, लेकिन भक्तों को दूर से ही दर्शन कराये जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक भीड़ कम थी तो भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में जाने दिया जा रहा था।
चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में यहां की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में न भेजा जाना यहां की परंपरा के खिलाफ है। भीड़ जितनी भी हो, भक्तों को मंदिर के अंदर भेजा जाना चाहिए। वीआईपी को तो मंदिर के गर्भ गृह में भेजा जा रहा है, लेकिन जो यात्री रात दो बजे से लाइन में लगे हैं, उन्हे अंदर नहीं भेजा जाता है। उन्होंने कहा भगवान के लिए भक्त एक समान हैं। सबको एक जैसे दर्शन होने चाहिए।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…