Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम की तिथि तय, जानिए कब होंगे दर्शन – पर्वतजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड के चारधामों में से एक पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग ने तिथि की घोषणा की। घोषणा के अनुसार इस वर्ष 22 अप्रैल, बुधवार को सुबह 8 बजे वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां जारी हैं और परंपरा के अनुसार चारों धामों के कपाट शुभ लग्न में खोले जाते हैं।

इससे पहले बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि की घोषणा 23 जनवरी को की जा चुकी है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले जाएंगे।
वहीं गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की आधिकारिक तिथि की घोषणा अभी शेष है। परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन इन दोनों धामों के कपाट खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है, हालांकि औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है।

Exit mobile version