Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के अधिसूचना की तारीख आई सामने, सरकार की तैयारियां पूरी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होती नजर आ रही हैं. एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार इस बात की संभावना जताई जा रही है कि कल सुबह यानी 21 जून को प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इस बार चुनाव में एक नई चीज सामने आई है. जोकि चुनाव दो चरण में करने की संभावना जताई जा रही है. पहला चरण 6 से 8 जुलाई को किया जा सकता है, जबकि दूसरा चरण 12 से 14 जुलाई के आसपास किया जा सकता है. वहीं 17 से 20 जुलाई के आसपास मतगणना होने की संभावना है.यहां बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पिछले लंबे समय से लगातार इस बात की मांग की जा रही थी कि प्रदेश में पंचायत चुनाव कर दिया जाए, लेकिन पंचायत चुनाव किन्हीं कारणों से लगातार टलते हुए नजर आ रहे थे. अब पंचायत चुनाव की घड़ियां नजदीक आती हुई दिखाई दे रही हैं.कांग्रेस और भाजपा ने शुरू की तैयारीफिलहाल पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही तैयार हैं. दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने नेताओं की रायशुमारी शुरू कर दी है और जल्द ही अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को मैदान में उतरने के लिए दोनों ही पार्टियों नाम का ऐलान भी करेंगी.उधर प्रदेश सरकार ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है. अब सिर्फ चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने की देर है. जिसके बाद कल से प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज जाएगा.2027 का सेमीफाइनल है पंचायत चुनावयहां बता दें कि उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके लिए आगामी पंचायत चुनावों को सेमी फाइनल माना जा रहा है. इसमें प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अभी से जोरआजमाइश कर रहीं हैं. अभी भाजपा सत्ता में है तो उसकी मजबूती साफ़ नजर आ रही है, कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले के साथ पार्टी की अंतर्कलह से भी निपटना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

7 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

30 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

41 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago