उत्तराखंड
Share0
Advertisement
देहरादून,डी.ए.वी महाविद्यालय में कैंसर एवं नशा मुक्ति के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। यह जागरूकता अभियान गंगा प्रेम हौस्पिस, ऋषिकेश के साथ हुए एम.ओ.यू. के अंतर्गत आम जन को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। नुक्कड़ नाटक डी.ए.वी महाविद्यालय के कम्युनिटी आउटरीच सेल एवं एन. सी. सी. बालिका वाहिनी ने आइ. क्यू. ए. सी के साथ मिलकर किया। नुक्कड़ नाटक महाविद्यालय की एन.सी.सी बालिका वाहिनी ने महाविद्यालय के निकट स्थान डी.ए.वी रोड, करनपुर पर किया। नाटक सीनियर अंडर ऑफिसर प्राची पांडे की अध्यक्षता में कम्युनिटी आउटरीच सेल की संयोजिका, डॉक्टर बीना जोशी के निर्देशन तथा लेफ्टिनेंट अर्चना पाल की सहायता से किया गया। कैडेट्स ने कलात्मक तरीके से गुटखा तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले कैंसर रोग की जागरूकता का प्रसार किया तथा साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों तथा गंगा प्रेम हौस्पेिस ऋषिकेश द्वारा कैंसर रोगियों को दी जाने वाली पहलिएटिव केयर की जानकारी के बारे में आमजन एवं महाविद्यालय के छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर गंगा प्रेम हौस्पिस, ऋषिकेश से मेडिकल सोशल ऑफिसर श्रीमती अंजिता एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर श्री हरे कृष्णा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में डी.ए.वी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार सहित कम्युनिटी आउटरीच सेल की सहसंयोजीका, डॉक्टर सुमन त्रिपाठी, प्रोफेसर मृदुला सेनगर शर्मा, प्रोफेसर अनुपमा सक्सेना आदि ने सहयोग दिया।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…
हरिद्वार। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ…
representational image The sale of ‘analog paneer’ in the market has now been banned. A…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…
न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…