देहरादून। राजधानी देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में गुरुवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने एटीएम से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एटीएम के अंदर मृत अवस्था में पाया।
बदबू से खुला मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार शाम एटीएम से तेज बदबू आने लगी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने एटीएम का शटर खोलकर अंदर देखा, तो एक व्यक्ति मृत पाया गया। एटीएम की मशीन लंबे समय से खराब बताई जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोरोनेश अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद एटीएम और बैंक की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था, जिससे समय रहते इस घटना का पता नहीं चल सका। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे भी निष्क्रिय बताए जा रहे हैं, जिससे घटना का समय और कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
नशे की हालत में अंदर गया व्यक्ति
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच के अनुसार, व्यक्ति नशे की हालत में एटीएम में प्रवेश किया और वहीं उसकी मौत हुई। शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

17 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

28 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

34 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

39 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

1 hour ago