Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या,पन्नी में मिला शव – Uttarakhand

E-rickshaw driver brutally murdered in Uttarakhand, body found wrapped in plasticइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की: रुड़की में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रसूलपुर फोरलेन के किनारे रविवार को एक ई-रिक्शा चालक का शव काली पन्नी में मिला है। बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से ही लापता चल रहा था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है। मृतक की पहचान मुन्ना निवासी सुनहरा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है मुन्ना क्षेत्र में ही ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है युवक शुक्रवार से लापता चल रहा था। परिजनों ने युवक की तलाश की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।हत्या की क्रूरता से कांपा इलाका⤵️रविवार सुबह राहगीरों ने रसूलपुर फोरलेन के किनारे काली पन्नी में लिपटे शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पन्नी खोली तो अंदर का दृश्य रौंगटे खड़े कर देने वाला था। युवक का सिर पत्थर से कुचला हुआ था और गले में बेल्ट बंधी हुई थी। हत्यारों ने शव की पहचान मिटाने के लिए तेजाब तक डाल दिया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या को किसी रंजिश या लूट की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

4 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

26 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

48 minutes ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

1 hour ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

1 hour ago