Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

वेस्ट बंगाल निवासी महिला का शव विकासनगर में जली अवस्था में मिला !! – myuttarakhandnews.com


5अप्रैल 2024 की आधी रात को कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि टैक्सी स्टैंड विकासनगर पर एक छोटा हाथी, जो काफी समय से वहाँ खराब स्थिति में खडा़ था, में आग लगी है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो छोटा हाथी UK07CA7769 में आग लगी थी, आसपास खडी़ गाडियों को मौके से हटवाते हुए आग को बुझाया गया। आग बुझाने के उपरांत वाहन को चैक किया तो वाहन के केबिन में जले कपडो़ के नीचे कुछ उभरी चीज होने का आभास हुआ, जिसे चैक करने पर मौके से जली अवस्था में एक शव बरामद हुआ। मौके पर शव की पहचान करने पर उक्त शव शबाना उर्फ पिंकी पत्नि शमशाद पुत्री खालिद निवासी सरयू मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल का होना ज्ञात हुआ, मृतका के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि मृतका घुमंतु प्रवर्ति की थी तथा नशे की आदी थी।मृतका द्वारा अपना घर बार छोड़ रखा था तथा लोगो से मांग कर अपना गुजारा करती थी, जो उक्त वाहन में ही रहती थी। मृतिका के शव को मौके से निकालकर मोर्चरी में रखावाया गया है। पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृतका का परिवार हरबर्टपुर में किराए पर रहता है। वाहन में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Views: 6

Post navigation

Exit mobile version