ऋषिकेश पिछले दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है जहां नित्य कोई ना कोई घटना सामने आ जाती है।आज 8 सितंबर 2024 सुबह करीब 7- 7:30 के बीच आईएसबीटी ऋषिकेश में एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे बस के पास मुंह के बल गिरा हुआ मिला ।स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यक्ति का सर बीच से फटा हुआ था व उनके शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं थे ।मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले गयी जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया ।पुलिस पूछताछ में जुट गई ।पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति टीजीएमओ बस का परिचालक/सहमालिक था।मौके पर उपस्थित बस ड्राइवर व लोगों ने बताया कि रात को मृतक ( परिचालक/बस का सहमालिक) बस के चालक, और दूसरे मालिक के साथ शराब पी रहे थे ।
बस चालक ने बताया कि शराब पीने के बाद दूसरा मालिक चले गया और उक्त व्यक्ति डिसबैलेंस होकर अचानक नीचे गिर गया ।उसने बताया कि उसने घबरा कर दूसरे मालिक को भी फोन कर घटना की सूचना दी थी ।मृतक का नाम भरत सिंह भंडारी पुत्र दीपक सिंह भंडारी निवासी ग्राम भेटुला लमगांव टिहरी गढ़वाल 42 वर्ष है ।
घटना के संबंध में स्थानीय ड्राइवरों , परिचालकों व परिजनों ने संदेह जताया है उनका कहना है कि व्यक्ति शरीर जे तंदुरुस्त था एशे में एकदम गिरने से उसकी मौत नहीं हो सकती , एक अन्य प्रत्यदर्शियों ने लोकल चैनल को इंटरव्यू देते हुए सवाल उठाया कि यदि व्यक्ति गिरने से मरा तो सर बीच मे कैसे फटा , कई स्थानीय ड्राइवरों का कहना था कि घाव देख एशे लगता है कि कोई धारदार हथियार से बीच सर में वार हुआ है ।कुछ लोगों ने ये भी सवाल उठाये की यदि व्यक्ति रात को ही बस से गिरा था तो चालक व बस के दूसरे मालिक ने किसीको सूचना क्यों नहीं दी । साथ ही सुबह दोनों सबके लेट घटनास्थल पर पहुंचे ।
साथ ही लोगों ने सवाल उठाये की ऋषिकेश बस अड्डे पर आए दिन झगड़ा , मारपीट , अवैध शराब विक्री , चोरी होती है फिर भी वहाँ कोई सीसीटीवी कैमरा तक नहीं है ।हालाँकि उनके परिजन गाव से पहुँच चुके है और समाचार लिखे जाने तक उनके द्वारा कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई गयी ।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ।
Post Views: 3
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…