हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब सुशीला तिवारी अस्पताल के पास खड़ी एक कार के भीतर एक युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कार के अंदर एक युवक को अचेत अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) और कोतवाल समेत पुलिस टीम तत्काल पहुंची। जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 32 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में शव पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…