हरिद्वार : रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान जानलेवा हमला किया गया। हमले के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंपी गई है।
ये है पूरा मामला
यह वारदात बुधवार दोपहर करीब एक बजे लक्सर–हरिद्वार हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुई। धोखाधड़ी के एक मामले में विनय त्यागी को रुड़की जेल से सरकारी टाटा सूमो वाहन से लक्सर कोर्ट ले जाया जा रहा था। वाहन में चालक समेत छह पुलिसकर्मी मौजूद थे।
ओवरब्रिज के बीच पहुंचते ही जाम के कारण पुलिस वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक पुलिस वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में विनय त्यागी को तीन गोलियां लगीं और वह वाहन में ही गिर पड़ा। हालांकि पुलिसकर्मी किसी तरह बच गए, लेकिन दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
घटना के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच से फरार हो गए। घायल विनय त्यागी को पहले लक्सर सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कड़ी सुरक्षा में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वारदात की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी हथियार लेकर बदमाशों के पीछे भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि बदमाश हाथों में पिस्तौल लिए आसानी से फरार हो जाते हैं। वीडियो में एक राहगीर यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है कि, “किसे पकड़ें, आपने तो गोली ही नहीं चलाई।”
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…