Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: एसआईआर आपत्ति की सुनवाई के दौरान बुजुर्ग की मौत, तहसील परिसर में अफरा-तफरी – myuttarakhandnews.com

नैनीताल; कालाढूंगी में एसआईआर प्रक्रिया के तहत आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को तहसील में सुनवाई के दौरान बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें कालाढूंगी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वार्ड नंबर चार निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि उनके दादा इब्ने हसन (80) के नाम पर भी किसी व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसी आपत्ति के निस्तारण के लिए वह सोमवार को तहसील पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल कालाढूंगी अस्पताल लेकर पहुंचे।
सद्दाम हुसैन के अनुसार चिकित्सकों ने हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत होने की जानकारी दी। तहसीलदार पूजा शर्मा के मुताबिक 11 बजे बुजुर्ग की आपत्ति का निस्तारण कर नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हो गया था। उसके बाद बुजुर्ग फिर किसी और के साथ आकर लाइन में खड़े थे। इसी दौरान वह गश खाकर गिर गए जिसके बाद उन्हें मौके पर ही सीपीआर भी दिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड SIR: अब 15 सितंबर नहीं 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में जारी SIR प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा अपडेट किया…

29 minutes ago

आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण को लेकर केंद्र के सामने उत्तराखंड ने रखा प्रस्ताव –

 नई दिल्ली,  उत्तराखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं को गति देने…

57 minutes ago

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

सड़क किनारे मिली कार और खाई में पड़ा था शव देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर मंगलवार…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

रियांश-प्रिशा ने 5,895 मीटर ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दी…

3 hours ago

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी…

3 hours ago