देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। देर रात अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आने पर उन्हें देहरादून स्थित ईसी रोड के सिटी हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हीरा सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति का एक जाना-पहचाना और सम्मानित चेहरा रहे। उन्होंने एन.डी. तिवारी सरकार में परिवहन, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक दायित्व संभाला। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे तथा उत्तराखंड इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी श्रमिकों के हितों के लिए सक्रिय रहे। उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड राज्य गठन के बाद तक उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और उनके समर्थकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…