Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आसमान से मौत की बारिश! 10 लोगों की चली गई जान, CM धामी ने लिया संज्ञान – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather Heavy Rain: उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के चलते तबाही की स्थिति बनी हुई है. कहीं सड़कें धंस गई हैं तो कहीं पुल बह गए हैं. इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जखनियाली आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौर किया. वहीं आपदा में मृतक लोगों के परिजनों से मुलाकात की है. आपदा से क्षतिग्रस्त क्षेत्र ओर राहत कार्यों का भी निरीक्षण किया. प्रशासन को आपदा राहत कार्य में तेजी के निर्देश दिए हैं. खतरे की जद में आने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. आलम यह है कि चार धाम यात्रा पर आने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर रुकने का निर्देश जारी किया गया है. वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, बादल फटने, नदी-नालों के भरने की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच बीते 24 घंटे में प्रदेश में बारिश संबंधित हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है. इसी कड़ी में टिहरी-घनसाली के जखनयाली के पास नौताड गदरे में बादल फटने की जानकारी मिली है. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है.हल्द्वानी में भारी बारिश से नैनीताल जिले में तीन स्टेट हाइवे समेत 17 रोड बंद हो गए हैं. पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड के कारण ज़िले में 27 सड़कें फिलहाल बंद हैं. गर्जिया-बेतालघाट, रामनगर-भंडारपानी स्टेट हाइवे बंद है. हल्द्वानी-कालाढूंगी स्टेट हाइवे भी पुल टूटने से बंद हो गया है. दो डिस्ट्रिक्ट हाइवे और 12 जिला रोड बंद है. बारिश के लिहाज से अगले 24 घंटे अहम माने जा रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. केदारनाथ धाम के लिए दो पुल बह गए हैं, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है,रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित हो गई है. केदारनाथ पैदल मार्ग और भीमबलि मे दो पुल बह गए हैं. भीमबलि मे फंसे दौ सौ लोगो की निकलने का काम जारी है. सोनप्रयाग और गौरिकुंड के बीच मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया है और जब तक मार्ग सुचारु नही होंगे, तब तक यात्रा रहेगी स्थगित.वहीं घनसाली चिरबीटीया को जोड़ने वाली पुलिया भी बह गई. एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा राहत टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण चकराता रोड स्थित बिंदाल नदी का जल स्तर बढ़ गया है. देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जलभराव हो गया है. सोनप्रयाग में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया है. सोनप्रयाग में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सतर्क रहने के लिए कहा गया है.1 अगस्त, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. केदारघाटी में बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गढ़वाल के पांच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. NDMA ने चेतावनी जारी की गई है. सुबह 9 बजे तक हो सकती है तेज बारिश. देहरादून, पौड़ी, टेहरी, उत्तरकाशी, हरिद्वार के लिए अलर्ट जारी.मौसम विज्ञान केंद्र के पुर्वमान पर बारिश का कहर जारी है. बारिश के कहर से 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 5 लोग लापता हैं. टिहरी में बादल फटने से तीन की मौत हो गई है. जबकि देहरादून में बरसाती नाले में बहने से एक की मौत हो गई और एक शख्स लापता हो गया है. वहीं चमोली के गैरसैण में मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई. हरिद्वार के ग्राम भौरी में मकान ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई. हल्द्वानी और बागेश्वर में अलग अलग घटनाओं में दो बच्चों के बहने की सूचना मिली है. नैनीताल के धारी में पत्थर की चपेट में आने से एक की मौत हो गई. प्रदेश का रुद्रप्रयाग और टिहरी जिला रहा बारिश की कहर से प्रभावित हो गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

2 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

2 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

3 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

3 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

6 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

6 hours ago