हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी. सांड की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.
पुलिस के अनुसार घटना जगजीतपुर स्थित मांगेराम की पुलिया के पास की है. बीते गुरुवार शाम शाम के वक्त बुजुर्ग रामकिशन सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया. सांड ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. इससे पहले कि वो सम्भल पाते अचानक सांड ने उन्हें उठाकर सड़क पर पटक दिया. अचानक हुए हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल बुजुर्ग को उठाकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान 75 वर्षीय रामकिशन निवासी जगजीतपुर के रूप में हुई है. यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं. तभी पीछे से तेज रफ्तार में आया सांड उन्हें टक्कर मार देता है. इसके बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर जाते हैं. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जगजीतपुर इलाके में लंबे समय से आवारा सांड और मवेशियों की समस्या बनी हुई है.
कई बार शिकायत करने के बावजूद, इन्हें पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. कनखल थाना प्रभारी डीएस रावत ने बताया कि आज परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है. मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है.
देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…