कलेक्ट्रट में बुजुर्ग /दिव्यांग फरियादियों के लिए डेडिकेटेड वाहन सुविधा जल्द
इससे पहले बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों को डीएम कार्यालय के वाहनों से सम्बन्धित कार्यालयों में समस्या निस्तारण हेतु भेजा रहा था।
दिव्यांग/ वृद्धजनों को विकास भवन,जिला समाज कल्याण, तहसील व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीनिय सिटीजन, महिला सेल सहित अन्य विभागों के जाने की मिलेगी सहूलियत।
बुजुर्ग/ दिव्यांग फरियादियों को Facilitate करने हेतु स्थायी व्यवस्था सुदृढ करना आवश्यक था, जिसके लिए डीएम ने MG Comet का इलेक्ट्रीक वाहन क्रय के आदेश जारी किए।
डीएम ने जनता दर्शन/जनसुनवाई में आने वाले बजुर्ग/दिव्यांग फरियादियों की समस्या को देख सुविधा मुहैया कराने का लिया निर्णय,
डेडिकेटेड वाहन कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर रहेगी तैनात।
दिव्यांग/वृद्धजन को अब डीएम के दरबार से अपनी समस्या निस्तारण हेतु अन्य कार्यालयों में जाने को मिलेगी सहूलियत।
दिव्यांग एवं बुजुर्गों के सहयोग के लिए वाहन में एक पीआरडी स्वयंसेवक रहेगे तैनात।
देहरादून दिनांक 31 जनवरी 2025,(जि.सू.का), जिलाधिकारी सविन बसंल ने जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को समस्या के निस्तारण हेतु अन्य कार्यालयों में परिवहन के लिए अभिनव पहल करते हुए इस कार्य के लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था की गई है, जिसका कार्यादेश निर्गत किया गया है। अब जल्द ही एक वाहन मिलने जा रहा है जो बुजुर्ग एवं दिव्यांग को लिए परिवहन का कार्य करेगा।
जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम में आने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग एवं जरूरतमंद फरियादियों जिनकी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु अन्य विभागांे में सीनियर सिटीजन सेल, विकासभवन आदि के लिए परिवहन हेतु जिलाधिकारी अपने कार्यालय के वाहन से भेजते थे, अब डीएम ने इसके लिए एक समर्पित वाहन की व्यवस्था कर दी है जिसके लिए एमजी कॉमेट कम्पनी को इलेक्ट्रीक वाहन उपलब्ध कराने हेतु कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं, जल्द ही वाहन मिल जाएगा जो कलेक्टेªट परिसर में रहेगा। इसके एक वाहन चालक तथा एक होमगार्ड तैनात रहेगा जो फरियादियों को सम्बन्धित कार्यालयों में पहंुचाने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…