कोटद्वार बाबा दुकान विवाद में दीपक बजरंगी गिरफ्तार, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का मामला – पर्वतजन

कोटद्वार।
कोटद्वार क्षेत्र में हाल के दिनों से चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया हुआ है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 

पुलिस की ओर से लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या उकसाने वाले बयान समय रहते रोके जा सकें। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार 6 फरवरी को इस निगरानी के दौरान एक वीडियो उनके संज्ञान में आया, जिसमें कोटद्वार निवासी यति परमानंद सरस्वती उर्फ दीपक बजरंगी कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आए।
 
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा था, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया तथ्य सामने आने पर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वर्तमान हालात को देखते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक या उकसाने वाली सामग्री को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
 
पौड़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या संवेदनशील जानकारी को साझा करने से बचें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और सोशल मीडिया की निगरानी निरंतर की जाती रहेगी।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

5 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

6 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

6 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

6 hours ago