हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए उन्हें “धुरंधर धामी” करार दिया। राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में उन्होंने धामी सरकार की उपलब्धियों को सराहा और प्रदेश के विकास का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया।
जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान ही उन्हें विश्वास था कि धामी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, जो सच साबित हुआ। उन्होंने कहा, “पहले मैंने उन्हें धाकड़ धामी कहा था, लेकिन अब उनके काम को देखते हुए उन्हें धुरंधर धामी कहना चाहिए।”
रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यह राज्य आस्था, आध्यात्मिकता और संस्कृति का केंद्र है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसी दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का अवसर भी मिला था।
अपने संबोधन में उन्होंने वैश्विक हालातों पर भी चिंता जताई और कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने कूटनीति और संवाद के जरिए खुद को कई बड़े संकटों से बचाया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और प्रधानमंत्री का स्पष्ट मत है कि वैश्विक समस्याओं का हल बातचीत और कूटनीति के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के प्रभावशाली नेतृत्व के कारण भारत आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत स्थिति में है और दुनिया उसकी बात ध्यान से सुनती है।
Post Views: 1
Post navigation
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और पूजा सामान की…
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…