देहरादून/हरिद्वार। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद सभी नेता हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान पहुंचे, जहां त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना महोत्सव में उन्होंने सहभागिता की।
महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड के चार धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि पहले रामभक्तों का अपमान किया जाता था, जिससे देश की विरासत का भी अपमान होता था, लेकिन आज राष्ट्र की विरासत और रामभक्तों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कभी किसी ने नहीं सोचा था कि राम मंदिर बनेगा, लेकिन आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो चुका है।
अपने गांव पंचूर जाएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर (यमकेश्वर) भी जाएंगे। वे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल से की थी। उनका जन्म पंचूर गांव में हुआ था। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल), कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश और स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविद्यालय से की।
प्रशासन सतर्क, बनाए जा रहे हेलिपैड
प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा और आवागमन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
Post Views: 2
Post navigation
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…