देहरादून : लगभग 7 साल बाद “130 करोड़ की वित्तीय अनियमिताएं/गबन ” के संबंध में दर्ज करवाये गये 6 मुकदमें !! – myuttarakhandnews.com

देहरादून के नेहरु कॉलोनी थाने में आज 23 फरवरी 2025 को 130 करोड़ की वित्तीय अनियमिताएं/गबन के संबंध मेसुनील कुमार मलिक, अपर परियोजना प्रबन्धक उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई-1 द्वारा 6 मुकदमें दर्ज करवाये गये ।
जानिये क्या है पूरा मामला : सुनील कुमार मलिक, वर्तमान अपर परियोजना प्रबन्धक उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई-1 तहरीर देते हुए बताया कि ” वर्ष 2018-19 से पूर्व के के कई वित्तीय अनियमितता/गबन के प्रकरणों में विभागीय जांच की गयी थी ,कुल लगभग 130 करोड़ की वित्तीय अनियमिताएं/गबन किया गया था ,जिसपर अब विभागीय जांच के बाद कुछ व्यक्ति दोषी पाये गये जिनके खिलाफ अब निम्न मामले दर्ज हुए है ,
1-कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखण्ड में 15 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण एस.पी.ए. योजनान्तर्गत ग्राहक द्वारा 15 संस्थानों हेतु एकमुश्त रू 1517.50 लाख धन अवमुक्त किया गया, जिसमें भूमि उपलब्ध न होने के कारण 06 अनारम्भ संस्थानों क्रमशत बसुकेदार चिरबटिया, बडावे, थल, गंगोलीहॉट तथा कठपुडियाछीना हेतु निर्गत धनराशि रू 600.16 लाख को आई.यू.टी. के माध्यम से अन्य विभागों के कार्यों पर व्यय कर दिया गया है, जिसका समायोजन वर्तमान तक नहीं हो पाया है।
जिसमे अभियुक्त (1)-शिव आसरे शर्मी पुत्र विश्वनाथ राय तत्कालीन परियोजना प्रबन्धक (अतिरिक्त महाप्रबन्धक के पद से सेवानिवृत) ग्राम व पोस्ट ठोकमा जनपद आजमगढ (उ0प्र0) पत्राचार पता 71/386 राजपुर रोड देहरादून(2)-प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा तत्कालीन परियोजना प्रबन्धक (अतिरिक्त महाप्रबन्धक के पद से सेवानिवृत) स्थाई पता रोड न0 4 म0न0 19 जयदेव पार्क पूर्वी पंजाबी बाग नई दिल्ली,
(3)-वीरेन्द्र कुमार रवि पुत्र सुखलाल सहायक लेखाधिकारी स्तर 2 (बर्खास्त एव सेवानिवृत) स्थाई पता सरकडा खेडी पोस्ट भोजपुर तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 72/25, धारा 420/409 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- डिजास्टर रिलीफ सेन्टर्स के निर्माण कार्य हेतु भूमि प्राप्त हुए बिना ग्राहक से प्राप्त धनराशि रु 428.00 लाख गबन व वित्तीय अनियमिताएं पर अभियुक्त(1)- प्रदीप कुमार शर्मा(2)- वीरेन्द्र कुमार रवि के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मुoअoसंo- 73/25 धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3- उत्तराखण्ड राज्य के पयर्टन विभाग के निर्माण कार्य बिना सेन्टेज के कराए जाने पर 159.85 लाख का गबन वित्तीय अनियमिताएं ।अभियुक्त (1)-शिव आसरे शर्मी, (2)-प्रदीप कुमार शर्मा, (3)-राम प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 74/25, धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
4- अभियुक्तगण द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए अनुचित लाभ पहुँचाने की नीयत से रूपया 10971.65 लाख धनराशी का गबन व वित्तीय अनियमिताएं करने परअभियुक्त (1) शिव आसरे शर्मा, (2)-प्रदीप कुमार शर्मा,(3)- राम प्रकाश गुप्ता, (4) वीरेंद्र कुमार रवि के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 75/25, धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
5-अभियुक्तगण द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए दून मेडिकल कालेज देहरादून के ओ.पी.डी. ब्लाक मे कार्य अनुचित लाभ पहुँचाने की नीयत से रूपया 993.00 लाख धनराशी गबन, वित्तीय अनियमिताएं करने परअभियुक्त सतीश कुमार उपाध्याय के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo 76/25 धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
6-अभियुक्त द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए backup Energy Project, Laying of ABC Conductor and revival of Existing street Light Infrastruture के निर्माण मे कार्य अनुचित लाभ पहुँचाने की नियत से रूo 562.785 लाख धनराशी गबन कर वित्तीय अनियमिताएं करने परअभियुक्त प्रदीप कुमार शर्मा के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 77/25 धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

3 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

7 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

18 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

40 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

48 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

1 hour ago