देहरादून शहर: एजुकेशन हब माने जाने वाले देहरादून में कई प्रतिष्ठित स्कूल है ,जिन स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों को बहुत भरोसे और विश्वास के साथ भेजते हैं।स्कूल प्रबंधन भी कोशिश करते हैं कि अभिभावकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरे ।परंतु कभी-कभी विद्या के मंदिरों में भी ऐसी घटनाएं होती है कि आम जनमानस यह सोचने पर मजबूर हो जाता है कि आखिर उनकी बच्चिया कहां सुरक्षित हैं ।आज 14 सितंबर 2024 की घटना अनुसार देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल में एक व्यापारी पिता अपनी बेटी को दोपहर की छुट्टी के बाद स्कूल लेने जाते हैं, काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब उनकी बेटी बाहर नहीं आती तो वह स्कूल में ही उसे ढूंढते हैं ।वह स्कूल में बेटी की चिल्लाने की आवाज सुनते है ।और अपनी बच्ची को दरिन्दगी होने से बचाते है ।
बताया जा रहा है कि जब स्कूल की दोपहर को छुट्टी हुई तो 12वीं क्लास के छात्र ने दसवीं क्लास की एक बालिका को योगा क्लास में खींचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की ।बताया यह भी जा रहा है कि छात्र दूसरे समुदाय का है जिससे की घटना को ले कर लोगों आक्रोश में है कोई अप्रिय घटना ना घटित हो इसलिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ।
राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी छात्र नाबालिग है, जिससे देर शाम ही किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है । छात्र और छात्र दोनों ही नाबालिग है इसलिए मामले में ज्यादा संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है ।कुछ पोर्टल और न्यूज चैनल के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि स्कूल का नाम स्कोलरहोम है पर उत्तराखंड हलचल इसकी पुष्टि नहीं करता ।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…