देहरादून :प्रतिबंधित रॉटविलर कुत्ते ने मंदिर जाती बुजुर्ग महिला पर किया जानलेवा हमला, महिला की हालत गंभीर । कुत्तों का मालिक गिरफ्तार : – myuttarakhandnews.com

देहरादून: जैसे जैसे आधुनिकता की दौड़ में इंसान भागता चला जा रहा है ,वैसे वैसे उसके शौक भी अजीबोगरीब होते जा रहे है ।खतरनाक नश्ल के कुते पालना,सामाजिकता से दूर रहना जैसे अजीबोगरीब शौक दूसरे इंसानो के लिए जानलेवा बनते जा रहे है ।ताजा मामला देहरादून के राजपुर इलाके का है, जहाँ रविवार 6जुलाई को रॉटविलर नस्ल के खतरनाक कुत्तों ने एक बुजुर्ग महिला को बुरी तरह घायल कर दिया।
महिला कुत्तों के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गयी ,जहाँ उनकी स्थिति गम्भीर बनी है ।
महिला का नाम कौशल्या देवी है जो कि राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली है ,वह रविवार सुबह करीब चार बजे हमेशा की तरह मंदिर जा रही थी ।पड़ोस में एक घर है, जिसने रॉटविलर नस्ल के दो कुत्ते पाले हुए हैं।
उसके घर के बाहर से निकलते वक्त कुत्तों ने दीवार फांदकर उन पर हमला कर दिया।शोर सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए और कुत्तों के चंगुल से कौशल्या देवी को बचाया।
आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक को आवाज लगाई लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया इससे पूर्व भी उक्त व्यक्ति के कुतो द्वारा अन्य व्यकियों पर भी हमला किया गया था ।
कौशल्या देवी को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उनको सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके लगे है व हाथ की दो हड्डियां टूटी है उनकी हालत गम्भीर बनी है।
महिला के पुत्र की शिकायत पर कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था ।
डॉक्टरों ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन किया, कान का ऑपरेशन रविवार को ही कर दिया गया था ।
Oplus_16777216
कौशल्या देवी के पुत्र उमंग निर्वाल पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी: 74/1 किशनपुर जाखन देहरादून द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 124/25 धारा: 291 बीएनएस का अभियोग के आधर परनफीस पुत्र शकूर अहमद निवासी: वार्ड नं0: 03 गुरूद्वारा गली थाना विकासनगर जनपद देहरादून हाल पता किश्नपुर, अर्द्धनारिश्वर मन्दिर के पास राजपुर देहरादून उम्र 40 वर्षको गिरफ्तार किया गया ।कुत्तों के मालिक खतरनाक नस्ल के कुत्तों को पालने का कोई भी लाइसेंस नगर निगम से नहीं लिया गया।
अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है ।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

2 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

3 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

3 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

10 hours ago