देहरादून ब्रेकिंग : अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिल की पति की हत्या – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून में आये दिन हत्या ,चोरी, महिला अपराध ,शराब पी कर होती सड़क दुर्घटना जैसे मामले अब आम बात है ।पिछले समय की खबरों पर नजर डाले तो पटेलनगर क्षेत्र अपराधों के लिए सुर्खियों में है ।आये दिन कोई ना कोई घटना यहाँ सुनाई देती है ।ताजा समाचार अनुसार 16 दिसम्बर 2024 को महंत इंद्रेश अस्पताल में एक डेड मेमो प्रविन्द उर्फ परविंद पुत्र विजेंद्र निवासी कमालपुर, थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल पता पिथुवाला, देहरादून का प्राप्त हुआ।
जहाँ शव के पंचायत नामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के गले में निशान तथा कानों से खूनदिखा, जिससे मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होने के शक में शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
मृतक की हत्या किए जाने के संदेह में मृतक के भाई सुमित की तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मुकदमा दर्ज करवाया ।जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी सरिता तथा म्रतक के चचेरे भाई अनुज कुमायर के बीच प्रेम प्रसंग थे । संदेह पर दोनों को गिरफ्तार किया गया तो दोंनो ने गुनाह कबूल कर लिया ।
अनुज यूपीसीएल में संविदा पर लाईन मैन का कार्य करता है, व आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर मे नियुक्त है।वह वर्ष 2017 में गांव से चचेरे भाई प्रविंद्र के पास देहरादून आया व वर्ष 2020-2021 में निरंजरनपुर से आईआईटी की ।
इस दौरान उसका व प्रविन्द की पत्नी सरिता का आपस में प्रेम प्रंसग शुरु हो गया, जब प्रविन्द को पता चला तो खूब हंगामा हुआ ,उसके बाद अनुज उसके घर से चला गया।घर छोड़कर जाने पर भी दोनो मिलते रहे और फोन पर लगतार एक दूसरे के संपर्क में थे।
कुछ समय बाद अनुज ने प्राविन्द घर के पास ही अलग कमरा लेकर रहना लगा और एक वर्ष पूर्व तो वह मृतक के घर के बगल में सोनू के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।
दोनों घर अगल बगल में होने के कारण अभियुक्त अकसर मौका पाकर मृतक की पत्नी से मिलने जाया करता था। मृतक की पत्नी तथा अभियुक्त एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके लिए दोनो ने मृतक प्रविन्द को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
दिनांक 15-16 दिसम्बर 2024 की देर रात अनुज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बिजली घर पर था,तब सरिता ने उसे व्हाट्सएप कॉल पर बताया कि उसका पति काफी नशे में है व ऐशे में उसे आसानी से हटाया जा सकता है ।
अनुज बाईक से मोहल्ले में आया व ट्रांसफर की OCB बन्द कर दी, जिससे मोहल्ले की लाइट चली गई।
तब वह आसानी से प्रविन्द के घर पहुँचा, जहाँ मृतक प्रविन्द बच्चो के साथ सो रहा था।
सरिता बच्चों को उठाकर ऊपर वाले कमरे में छोड़ आयी ।
प्राविन्द काफी नशें में था जिसका फायदा उठाकर अभियुक्त ने दरवाजे के पीछे टंगी चुन्नी से उसका गला दबा दिया, मृतक द्वारा खुद को छुडाने का प्रयास करने पर अभियुक्त तथा मृतक की पत्नी ने उसके सिर को कई बार बैड के सिराने पर पटका, जिससे वह अचेत हो गया, उसके बाद दोनों अभियुक्तों ने चुन्नी से मृतक का गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त मौके से वापस ट्रान्सपोर्ट नगर बिजली घर में आ गया। व सरिता ने परिजनों को तबीयत खराब होने का बोल मृतक को अस्पताल पहुंचाया ।
अभियुक्त1- अनुज कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार निवासी- ग्राम कमालपुर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर, उ0प्र0
2- सरिता पत्नी प्रविन्द निवासी कमालपुर, थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल पता पिथुवाला, देहरादून

Post Views: 16

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…

29 minutes ago

देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद

देहरादून। राजधानी में लगातार हुई चोरी की घटनाओं का दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

51 minutes ago

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

3 hours ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

5 hours ago