देहरादून ब्रेकिंग : जॉली ग्रांट स्थित पैराडाइज होटल में एक युवती द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या ,भ्रामक खबरें फैलाने वालो के विरुद्ध होगी सख्त कानूनी कार्रवाई ! – myuttarakhandnews.com

डोईवाला : दिनांक 07/02/2025 को जॉली ग्रांट स्थित पैराडाइज होटल में एक युवती द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या की जाने की खबर मिली ।होटल मैनेजर मनोज कुमार द्वारा फोन के माध्यम से स्वयं पुलिस को अवगत कराया गया ।
खबरों अनुसार 06/02/2025 की रात्रि उनके होटल के रूम न0 107 में प्रशांत कुमार पटेल पुत्र लाल चंद्र सिंह निवासी हतिघंन पूर्वा खास ददुनपुर इलाहाबाद उम्र 24 वर्ष हाल निवासी भानियावाला डोईवाला व एक युवती ( युवती का नाम पता नियम अनुसार शेयर नहीं कर सकते ) रुके थे ।जिनके द्वारा होटल में अपनी पहचान संबंधित आईडीभी दी गयी थी ।7 फरवरी 2025 को प्रातः दोनो होटल से चैक आउट कर चले गए थे, थोड़ी देर बाद में लड़की होटल में वापस आयी और बताया कि उसका कोई सामान रूम में छूट गया है वह उक्त सामान को लेने युवती वापस कमरे में गयी, व रूम अंदर से बंद कर लिया।
काफी देर तक रूम न खोलने पर होटल मैनेजर द्वारा अपने फोन के माध्यम से पुलिस चौकी जॉलीग्रांट को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस चौकी जॉली ग्रांट से पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे खोला गया। कमरे के अंदर मृतिका द्वारा चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।
मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी करने पर उसकी दो बुआओं के जॉलीग्रांट क्षेत्र के रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिन्हें घटना की जानकारी देते हुए अन्य परिजनों के साथ जॉलीग्रांट चौकी पर बुलाया गया। घटना के संबंध में रानीपोखरी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के दादाजी व उनके साथ आये अधिवक्ताओं द्वारा मृतिका के पिताजी के वर्तमान में बेंगलुरु में होने तथा उनके शाम तक देहरादून पहुँचने की जानकारी देकर उनके आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा पंचायत नामा व पोस्टमार्टम नही करने का अनुरोध किया गया।
जांच में पुलिस द्वारा होटल में लगी डीवीआर को कब्जे में लेते हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में उक्त युवती अपने दोस्त के साथ दिनांक 6/02/25 के रात्रि में होटल में आते हुए तथा दिनाँक 07/02/25 की प्रातः दोनो वापस जाते हुए दिखाई दिए तथा घटना से थोड़ी देर पहले उक्त युवती के होटल में अकेले आने की फूटेज भी पुलिस को प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त दोनों के अतिरिक्त किसी अन्य का उनके साथ होटल में आना नहीं पाया गया।
अब तक कि जांच में मृतिका द्वारा स्वयं आत्महत्या किया जाना पाया गया है, मृतका के होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसको स्थानीय होटल संचालक, 108 के कर्मचारी व पुलिस टीम के द्वारा तोड़कर खोला गया, शव को फंदे से उतारकर हिमालय जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के दोस्त प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
” घटना के संबंध में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या व भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करते हुए लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ”

Post Views: 82

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

2 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

7 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

7 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago