देहरादून : आजकल जितनी सुख सुविधाएं इंसानों को मिल रही है वो सुविधाएं सहूलियत के साथ साथ थोड़ी सी लापरवाही आपकी जान भी ले सकती है ।ताजा घटना सहस्त्रधारा हेलीपैड की है जहाँ पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी मौके पर स्थानीय लोगो ने पुलिस को बुलाया जिससे कार में एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े मिले ।सड़क किनारे खड़ी ये वैगन आर टैक्सी है, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे दिखे ।प्राथमिक जानकारी से पता चला कि गाड़ी मृतक राजेश साहू की ही है , तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है , महेश्वरी देवी विधवा है, घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में पुलिस को कोई संधिक्त स्थिति नहीं मिली , दोनों के परिवार द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं की ।आकांशा जताई जा रही है कि दोनो ने ज्यादा शराब पी ली हो ,घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था तो रातभर गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना हो गयी हो ।पुलिस का कहना है कि निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं मिले ।दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आयेगी ।
Post Views: 12
Post navigation
नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! 12 नमूने जांच को…
देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…
उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…
उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…
एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…