Categories: hindiUttarakhand

Dehradun Disaster: देहरादून में छह दिन बाद मलबे से निकला अंकित का शव, गांव में छाया मातम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मंझाड़ा गांव के लोग रविवार को उस समय गहरे सदमे में डूब गए जब छह दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद 19 वर्षीय अंकित रावत का शव मलबे से बरामद हुआ। बीते 15 सितंबर को आई भीषण आपदा में अंकित अपने ही घर के मलबे में दब गया था। परिवार और ग्रामीण लगातार उम्मीद लगाए बैठे थे कि वह किसी तरह बच जाएगा, लेकिन रविवार को जब शव मिला तो पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मंझाड़ा में मलबे में दबे दोनों शवों को निकालने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू बंद कर दिया है।
अंकित कुमार, मेहर सिंह का इकलौता बेटा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह परिवार की जिम्मेदारी में भी हाथ बंटाता था। गांववालों का कहना है कि अंकित मेहनती और मिलनसार स्वभाव का था, उसकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। रेस्क्यू दल ने तीन पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी की मदद से भारी मलबा हटाकर अंकित का शव निकाला।
इसी दौरान एक गाय, एक बकरी और एक भेड़ का शव भी बरामद हुआ। पहले तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तीसरे व्यक्ति का शव दो दिन पूर्व ही केसरवाला क्षेत्र से बरामद हो चुका था। जबकि, शुक्रवार को यहां श्रमिक वीरेंद्र का शव भी बरामद हो चुका था। अब दोनों शव मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान समाप्त कर दिया गया है।
अंकित की असमय मौत से गांव का हर चेहरा मायूस है। ग्रामीणों का कहना है कि इस आपदा ने केवल घर और खेत ही नहीं छीने, बल्कि उनकी आंखों का तारा भी छीन लिया। युवाओं ने कहा कि अंकित का जाना पूरे गांव की अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।
आपदा की रात से ही मंझाड़ा में डटे रहे एसडीएमआपदा की रात से ही मंझाड़ा गांव में डटे एसडीएम सदर हरगिरी लगातार राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रभावितों की खाने-रहने की व्यवस्था के साथ-साथ मुआवजा वितरण का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक उपलब्ध कराए गए हैं। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए एसडीएम खुद मौके पर दिशा-निर्देश देते रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

12 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago