देहरादून : किन्नरों ने बीच सड़क में खूब किया हंगामा , राहगीरों व पुलिस से भी बतमिजी , अब मुकदमा दर्ज ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून :देश के किसी भी कोने में हो किन्नरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा । कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं जो इन किन्नरों से परेशान ना हो ।त्योहारों पर दुकानदारों से अभद्रता हो,ट्रेनों में लुटपाट हो या मांगलिक कार्यो पर इनकी जोर ज़बरदस्ती ।हर वर्ग परेशान है ।उत्तराखंड में जहाँ इन किन्नरों की मुख्या दर्जाधारी मंत्री बन गयी तो इनका आतंक इतना फैल गया कि अब पुलिस प्रशासन की नाक में दम हो चुका ।मामला 3 मई मध्यरात्रि का है जब राजपुर रोड मसूरी डायवर्सन पर नियमित चेकिंग के दौरान पिकेट में तैनात पुलिस दल को सूचना मिली कि वाहन संख्या UK07 AW 5775 के द्वारा कुछ वाहनों में टक्कर मार दी गई है।
सूचना पर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान उपरोक्त वाहन को रोका गया, ज़िस पर वाहन में सवार किन्नर बाहर निकले तथा पुलिस द्वारा रोके जाने पर मौके पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
इस दौरान उनके द्वारा नग्न होकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था को बाधित करने का प्रयास किया गया साथ ही अन्य वाहन सवार लोगो के साथ अभद्रता व मार पीट की गई। पुलिस द्वारा समझाने पर उनके द्वारा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया गया तथा पिकेट में लगे बैरियर को बीच सड़क पर गिरा दिया, जिससे काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा।
कुछ समय पश्चात उक्त सभी किन्नर थाना राजपुर पहुँचे तथा वहां हंगामा करते हुए थाने में खड़े वाहनों व अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।
जिस पर पुलिस द्वारा उक्त किन्नरों अलीना खान, सना खान, खुशी, तथा एलेक्सा सभी निवासी कारगी चौक पटेलनगर के विरुद्ध सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के संबंध में मु०अ०सं०- 81/25 धारा- 132/352/324(4) BNS में अभियोग पंजीकृत करते हुए उनके वाहन को सीज किया गया। अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।देखा जाये तो ये अपनी तरह की पहली कानूनी कार्यवाही है किन्नरों पर ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

42 minutes ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

48 minutes ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

54 minutes ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

1 hour ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

1 hour ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

1 hour ago