दुःखद ब्रेकिंग : देहरादून में तेज रफ्तार गाड़ी ने ली चार लोगों की जान, दो लोग गंभीर रूप से घायल
आज 12मार्च को राजपूर रोड पर तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों का जीवन खत्म कर दिया ।राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास उत्तरांचल हॉस्पिटल, एक चण्ढीगढ नम्बर की मर्सिडिज कार ने खतरनाक ढंग गाड़ी को भगाते हुए पैदल जा रहे 4 मजदूरों व एक स्कूटी U.K.07-एई-5150 को टक्कर मार दी ।
कार की गति इतनी तेज थी कि जिसमें पैदल जा रहे 4 मजदूरों (1) मंशाराम पुत्र रामबहादूर, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष(2) रंजीत, निवासी ग्राम लोटी सरया, रामदिनपूर्वा, थाना बाबाबाजार, जिला अयौध्या, उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष व
02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को मौके पर उत्तराचंल हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
स्कूटी में 2 व्यक्ति सवार थे जो गम्भीर रूप से घायल हुए1-धनीराम पुत्र राजकुमार, निवासी अजीजपुर थाना तडीयामा, जिला हरदोई उत्तरप्रदेश, हाल निवासी साई मन्दिर, बीएसएनएल वाली गली, राजपुर तथा
(2) मो0 शाकिब पुत्र मो0 जहीर निवासी हसनपुर थाना बाजपटटी, जिला सीतामणी, बिहार, हाल निवासी उत्तरांचल हास्पिटल,
दोनों उस वक्त उत्तरांचल अस्पताल में ले जाया गया जहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रैफर किया गया ।
दुर्घटना में घायल दोनो व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है।
चारो मृतको के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामें की कार्यवाही की जा रही है।
कार सवार अभी भी फरार है ,उक्त व्यक्ति की तलाश के लिए संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मृतकों मजदूरों के सम्बंध में जानकारी करने पर उक्त मृतकों का काठबंगला क्षेत्र नदी पार में रहने तथा शिवम नाम के ठेकेदार के अधीन कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून घटना स्थल पर पहुंचे है ।
Post Views: 9
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…