देहरादून में युवती की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। मच्छी बाजार इलाके में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई सीओ सिटी द्वारा की गई प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से सामने आया कि चौकी स्तर पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। मृतका ने 31 जनवरी को आरोपी युवक से जान का खतरा बताते हुए खुड़बुड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद न तो कोई ठोस कदम उठाया गया और न ही आरोपी पर दबाव बनाया गया। शिकायत के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता बनी रही, जिसका नतीजा सोमवार को हुई जघन्य हत्या के रूप में सामने आया।
परिजनों के अनुसार गुंजन और आरोपी आकाश एक-दूसरे को करीब तीन वर्षों से जानते थे। गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की दुकान में काम करती थी, जबकि आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में कार्यरत था। जब दोनों की दोस्ती की जानकारी परिवार को हुई तो गुंजन से फोन ले लिया गया, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई। आरोपी पहले से शादीशुदा था और इसके बावजूद वह गुंजन को लगातार परेशान करता रहा, यहां तक कि काम पर जाते समय उसका पीछा भी करता था।
परिवार का आरोप है कि इस उत्पीड़न को लेकर कई बार पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। तीन दिन पहले आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से यह तक कह दिया था कि वह गुंजन को मार देगा। इसके बाद फिर से चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन अगले तीन दिनों तक पुलिस आरोपी से संपर्क तक नहीं कर पाई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आकाश पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है और करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहा था। आपराधिक पृष्ठभूमि के बावजूद उस पर कोई निगरानी नहीं रखी गई। बाद में उसे एक दुकान से हटाया गया, लेकिन वह उसी बाजार की दूसरी दुकान में काम करने लगा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई इस हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया चौकी स्तर की लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया था और पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं पुलिस ने बीच बाजार युवती की हत्या करने वाले 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम बातें कबूली हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर में युवती को लेकर पारिवारिक तनाव चल रहा था, बातचीत बंद होने और पुलिस में शिकायत के बाद वह गुस्से में था, जिसके चलते उसने दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
बच्चे को दूर तक घसीटती ले गई कार, अस्पताल ने सिर्फ एंबुलेंस चालक के भरोसे…
By Sunil SonkarMussoorie, 16 Feb: Advocate and BJP youth leader Aryan Dev Uniyal met Chief…
हंगामेदार होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, चुनावी वर्ष में मुद्दों को उठाने के लिए…
Prateek Jain takes charge as MD, GMVN By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: BJP state general secretary Deepti Rawat Bhardwaj today…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Feb: Drishti Eye Institute marked a significant milestone in…