देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई एक छात्र की जान ले गई। प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक मारपीट में 22 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।
मृतक की पहचान दिव्यांशु जाटराना (पुत्र अमित जाटराना, निवासी ग्राम अथाई, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, (हाल पता—प्रेमनगर, देहरादून) के रूप में हुई है, जो एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्र था।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव, प्रेमनगर में हुई, जहां छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रही रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और मारपीट इतनी बढ़ गई कि दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान हुई मौत
घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को पहले CHC प्रेमनगर ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे दून अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल की एंबुलेंस खराब होने के चलते पुलिस ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात छात्र ने दम तोड़ दिया।
मुकदमा दर्ज, 3 आरोपी हिरासत में
परिजनों की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। युवराज कुमार (20 वर्ष, BBA 2nd year),मधुर खंडेलवाल (19 वर्ष, B.Tech 3rd year) और शिवम शर्मा (20 वर्ष, B.Tech 3rd year)
कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुट एक ही निजी यूनिवर्सिटी के छात्र थे और लंबे समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी रंजिश ने इस घटना को हिंसक रूप दे दिया और एक छात्र की जान चली गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
देहरादून में कॉलेज छात्रों के बीच बढ़ती हिंसा एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun/ Ramnagar Ignoring the order of party High Command, veteran Congress…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that it is…
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ‘प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू…
my uttarakhand news BureauPANTNAGAR, 4 Oct: The state government has entrusted the responsibility of preparing…
By Dr. Tania Saili Bakshi Dehradun, 4 Oct: St Jude’s School won the Book Enactment…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 4 Oct: The shifting weather in Mussoorie has heightened the…