dehradun : नई टीम के साथ एक्टिव मोड़ में भाजपा, मिशन 2027 | HNN 24×7

dehradun news :  उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब भाजपा पदाधिकारियों की फील्ड एक्टिविटी शुरू होने वाली है। नई कार्यकारिणी बनने के बाद पार्टी ने अब बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार बैठकें आयोजित करने जा रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारियों के दौरे तय किए जा रहे हैं। भाजपा का फोकस इस बार बूथ मैनेजमेंट और जनसंपर्क अभियान पर है।

2027 का चुनाव पार्टी के लिए अहम

पार्टी चाहती है कि हर मंडल, हर शक्ति केंद्र और हर बूथ पर कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय रहें। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा कई कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि 2027 का चुनाव पार्टी के लिए अहम है, क्योंकि हर कार्यक्रम कहीं न कहीं चुनावी रणनीति से जुड़ा होता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को मजबूत करना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर बैठकों की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट काशीपुर से करेंगे। प्रदेश के सभी 304 मंडलों में पदाधिकारी जाकर बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे।

सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

3 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

4 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

6 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

6 hours ago