DEHRADUN NEWS : उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 16 नवंबर को देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पदभार ग्रहण से पूर्व गणेश गोदियाल ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और सहप्रभारी मनोज यादव से औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा उत्साह
कांग्रेस नेताओं ने गणेश गोदियाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 16 नवंबर को होने वाला पदभार ग्रहण कार्यक्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का विषय बना हुआ है। इस बीच गणेश गोदियाल ने केंद्रीय नेतृत्व का उन पर फिर से भरोसा जताने व प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया, और कहा कि वह पार्टी को एकजुट करके प्रदेश के हित में कार्य करेंगे।
सिमरन बिंजोला
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…