dehradun news : तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | HNN 24×7

dehradun news :  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 2 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां वह गंगा आरती सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद 3 नवंबर को राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में भाग लेंगी और संभवतः प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगी।
सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश
 

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस और खुफिया विभाग वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों में जुट गए हैं, ताकि राष्ट्रपति का यह दौरा ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाया जा सके।

 

 
सिमरन बिंजोला

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks