dehradun news : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 2 नवंबर से 4 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 2 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेंगी, जहां वह गंगा आरती सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद 3 नवंबर को राजधानी देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना की रजत जयंती के विशेष सत्र में भाग लेंगी और संभवतः प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगी।
सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश
राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस और खुफिया विभाग वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ामों में जुट गए हैं, ताकि राष्ट्रपति का यह दौरा ऐतिहासिक और सुरक्षित बनाया जा सके।
सिमरन बिंजोला
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …