Dehradun News:  सी-प्लेन के पहिए से निकली चिंगारी। रनवे पर रोका गया विमान – Parvatjan

देहरादून।देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सी-प्लेन के पहिए से अचानक चिंगारी निकलने लगी।
स्काईहॉप एविएशन का यह सी-प्लेन करीब शाम 4:30 बजे रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी सामने आई।

रनवे पर ही रोका गया विमान
जैसे ही विमान ने उड़ान के लिए रनवे पर रफ्तार पकड़ी, उसके पहिए से चिंगारी निकलने लगी।
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया।
दमकल विभाग पहुंचा मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम और दमकल विभाग के वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
 सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया विमान
सुरक्षा के मद्देनजर सी-प्लेन को रनवे से हटाकर किनारे स्थित हैंगर के पास सुरक्षित पार्किंग में खड़ा कर दिया गया।
 पहली बार सामने आया ऐसा मामला
देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मामला है जब किसी सी-प्लेन के पहिए में इस तरह की तकनीकी खराबी देखने को मिली है। समय रहते पायलट की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
क्या होता है सी-प्लेन?
सी-प्लेन सामान्य विमानों की तरह ही होता है, लेकिन इसके नीचे फ्लोट (तैरने वाले उपकरण) लगे होते हैं।
इससे यह विमान पानी में लैंड और टेकऑफ कर सकता है, साथ ही जरूरत पड़ने पर रनवे पर भी आसानी से संचालित होता है।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago