फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऑफर लेटर, वर्क परमिट तथा वेरीफीकेशन के नाम पर पीडितों से लाखों रूपये ठगने वाली कन्सल्टेन्सी फर्म पर देहरादून पुलिस की कार्यवाही – myuttarakhandnews.com

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व मे विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली फर्जी कन्सल्टेन्सी ऐजेन्सियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये थे ।
फर्जी एजेंसी के खिलाफ चल रही इस मुहिम के दौरान 05 अन्य पीडितों व उनके परिजनों ने प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम की फर्म द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ लाखों रू0 ठगी करने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून से मुलाकात कर अपने शिकायती प्रार्थना पत्र दिये ।
इसके आधार पर क्षेत्राधिकारी डालनवाला को सम्बन्धित कन्सल्टेन्सी फर्म के विरूद्ध तत्काल जांच के आदेश दिये गये थे।जांच के दौरान पाया गया कि कुनाल नारायण उनियाल व उनकी पत्नी गीतांजली उनियाल द्वारा प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम से एक कन्सल्टेन्सी फर्म संचालित की जा रही है।
जिसका अभियुक्तों द्वारा विदेश में अच्छी नौकरी की प्लेसमेंट दिलाये जाने हेतु सोशल मीडया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है।जिससे अच्छे भविष्य की तलाश में01ः कृष्णा प्रसाद02: सिद्धार्थ थापा,03: उबैद आमीर,04: साकिब तथा05: राजन शर्माद्वारा उक्त फर्म से सम्पर्क किया गया।
फर्म के संचालक कुनाल नारायण उनियाल तथा उसकी पत्नी गीतांजली उनियाल व एक अन्य सहयोगी द्वारा उक्त पांचो पीडितों को पोलेंड, लुथवानिया, नार्वे, आस्ट्रिया, हंगरी व अन्य यूरोपीय देशों में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर व विदेश भेजने हेतु रजिस्ट्रेशन, वर्क परमिट, वीजा व वैरीफिकेशन के नाम पर लाखों रू0 की धोखाधडी की ।
इनके पीडितों को लगातार गुमराह करते हुए उनसे विभिन्न माध्यमों/कारणों से लगातार पैसो की ठगी की गई व पीडितों द्वारा अभियुक्तों पर सन्देह होने पर जब उनसे अपनी धनराशि वापस मांगी गयी तो अभियुक्तों द्वारा उन्हें धमकाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत तत्काल अभियुक्तों के विरूद्ध थाना डालनवाला पर 04 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago