देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीमांत क्षेत्र को नई उड़ान – my uttarakhand news

 
देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून–पिथौरागढ़–देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई यह 42 सीटर विमान सेवा राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए बड़ी सौगात है, जिससे अब देहरादून से पिथौरागढ़ का सफर मात्र एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हवाई सेवा न केवल आमजन की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा केवल संपन्न वर्ग तक सीमित थी, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी हवाई यात्रा का लाभ उठा रहा है। वर्ष 2016 में शुरू की गई ‘उड़ान’ योजना ने देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में नई क्रांति लाई है, जिसके माध्यम से छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये की लागत से 100 नए हवाई अड्डों और 200 हेलीपैड के विकास का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।
हवाई सेवाएं बनी जीवन रेखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में हवाई सेवाएं केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जीवन रेखा बन चुकी हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने और गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक लाने में हवाई सेवाएं अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उड़ान योजना के तहत राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं, जबकि “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में प्रदेश में हेलिपोर्ट्स की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड की संख्या 60 से बढ़कर 118 हो गई है। राज्य को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” का राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुआ है।
सीमांत क्षेत्र को मिलेगा विकास का नया आयाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई हवाई सेवा से पिथौरागढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले सीमांत क्षेत्रों की उपेक्षा के कारण विकास की गति धीमी रही, लेकिन अब केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे को 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। साथ ही, नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे क्षेत्र को भविष्य में और अधिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए राज्य में हवाई सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया। समारोह में कैबिनेट मंत्री खजान दास, भरत चौधरी, विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व विधायक चंद्रा पंत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

8 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

11 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

11 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

11 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

11 hours ago