देहरादून पुलिस द्वारा निरंतर हो रही खाद्य पदार्थों संबंधित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की चैकिंग – myuttarakhandnews.com

पिछले दिनों के घटनाक्रम को देखते हुए स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उत्तराखण्ड में स्थित सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थाें को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान के लिए आदेश जारी किया ।लोगों के स्वास्थ्य और धार्मिक भावनाओं से खेलने वालों के खिलाफ होगी अब सख्त कार्यवाही
आज 17 अक्टूबर को जारी एक आदेश में अब इन नियमों की अनदेखी करने वालो पर 25 हजार के जुर्माने की बात भी की जा रही है ।इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा कल 16 अक्टूबर से चैकिंग अभियान की शुरुआत की गयी ।उन्होंने स्वंय जा कर पटेलनगर थाना क्षेत्र में चैकिंग की ।
साथ ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों तथा गौरा चीता यूनिट द्वारा होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटो में व्यापक सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटो के किचन एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई एवं हाइजीन का विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में उच्च कोटी की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था पाई उन्हें प्रोत्साहित किये जाने हेतु पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
पूरे जनपद में चलाए गए अभियान के दौरान 1047 प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।
135 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। व 127 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।
वहीं आज 17 अक्टूबर 2024 को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के नेतृत्व में देहरादून नगर स्थित होटल/ढाबों/फूड स्टालों/फूड आदी लगाकर खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों में पेय एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट, सभी कर्मियों का सत्यापन करने तथा सुरक्षा जांच करने के सम्बन्ध में आज भी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 354प्रतिष्ठानों को चेक किया गया।120 संचालकों के विरुद्ध उनके प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई 65 व्यक्तियों को सत्यापन नहीं कराए जाने पर उनको थाने लाया गया जिनके सत्यापन की कार्रवाई थाने में की जा रही है।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago