देहरादून पुलिस की ड्रग्स माफिया पर बड़ी कार्रवाई, अवैध सम्पत्ति को कराया फ्रीज

अनुमानित मूल्य से कई गुना ज्यादा है फ्रीज अवैध संपत्ति की Market Value
देहरादून। एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(f) के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन करते हुए उनकी अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कोबरा गैंग के नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाईपुलिस ने कोबरा गैंग के शातिर नशा तस्कर शिवम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की। शिवम गुप्ता को मार्च 2024 में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत 9 महीने के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया गया था।
आरोपी की अवैध संपत्ति को चिन्हित करने और उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने शिवम गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन प्रारंभ की।
अवैध संपत्ति की जानकारीफाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी की देहरादून में विभिन्न स्थानों पर स्थित चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की।
इसमें शामिल हैं:
देहराखास में 25 लाख रुपये कीमत का प्लाटमेहूवाला माफी में लगभग 45 लाख रुपये का प्लाट और 15 लाख रुपये कीमत के 2 अन्य प्लाट11 लाख रुपये कीमत के 3 वाहनविभिन्न बैंक खातों में लगभग 3 लाख 20 हजार रुपयेपुलिस द्वारा अभियुक्त की उक्त अवैध संपत्ति के चिन्हिकरण की रिपोर्ट Competent Authority and Administrator SAFEM (FOP) Act and NDPS Act Delhi को भेजी गई। इसके बाद संबंधित अथॉरिटी ने अभियुक्त की अवैध संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए, ताकि वह इसे उपयोग या क्रय-विक्रय न कर सके।
पहली बार हुआ संपत्ति का जब्तीकरणएनडीपीएस एक्ट के तहत जनपद देहरादून में किसी भी नशा तस्कर की अवैध संपत्ति के जब्तीकरण की यह पहली कार्रवाई है। इससे पहले एसएसपी एसटीएफ रहते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उत्तराखंड में पहली बार एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(f) के तहत बरेली गैंग के खिलाफ फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन शुरू कराई गई थी।
अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाईइसके अतिरिक्त देहरादून पुलिस ने पटेलनगर और रायपुर क्षेत्र से नशे के अवैध व्यापार में लिप्त 2 अन्य आरोपियों, अमरकांत अतिवाल उर्फ डोला और मोहसिन राव को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध किया है। उनके खिलाफ भी अवैध संपत्ति के चिन्हिकरण के लिए फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन की जा रही है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

9 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

30 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

52 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago