dehradun news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंची। इसके बाद अब राष्ट्रपति देहरादून पहुंच चुकी है। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में नव-निर्मित फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। यह पुल राष्ट्रपति निकेतन परिसर के भीतर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया गया है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े इंतजाम किए।
राष्ट्रपति निकेतन में ही करेंगी रात्रि विश्राम
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में ही रात्रि विश्राम करेंगी, और तीन नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…