देहरादून प्रोपर्टीडीलर मंजेश कुमार हत्याकांड : हत्या आरोपियों से दोस्ती करनी पड़ी महंगी , गवानी पड़ी खुद की जान – myuttarakhandnews.com

30 नवम्बर 2024 को देहरादून चंद्रबनी क्षेत्र में तब हड़कंप मच गया जब किराये के एक कमरे पर एक व्यक्ति की लाश मिली।थाना पटेल की जानकारी अनुसार यमुनोत्री विहार फेस 2 चंद्रबनी में एक किराए के मकान पर मंजेश कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांजा माजरा खेड़ी जिला हरिद्वार की लांश मिली । मकान मालिक प्रदीप कुमार बौडीयाल से बताया कि उन्होंने सचिन पुत्र नरेश कुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार को किराये पर दिया था तथा उक्त कमरे मे उसके एक साथी अर्जुन का भी आना जाना था।
और 29 नवम्बर की रात सचिन व अर्जुन के साथ मृतक मंजेश भी रुका था ।घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे तथा दोनों के फोन बन्द थे ।जानकारी मिली कि 30 नवम्बर की सुबह दोनों पुलिस को देख मकान के पीछे से छत से नीचे कूद गये थे जिसमे सचिन के पैर मे चोट आयी थी, जो भगवानपुर अस्पताल मे अपना प्रारंभिक उपचार कराने के बाद आगे के उपचार के लिए सहरानपुर गया।
सचिन को पुलिस के जुस्का पीछा किये जाने की जानकारी मिली व वह गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून कोर्ट मे सरेंडर होने के लिए वापस देहरादून आया , जहाँ 1दिसम्बर 2024 को आशारोड़ी के पास के जंगल से उसे गिरफ्तार किया गया ।
सचिन भगवानपुर थाने से हत्या के मुकदमें में जेल गया था, जिसमे कुछ महिने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था ।
वहीं उसकी जानापहचाना अर्जुन से हुई ,वह भी वर्ष 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था।
अर्जुन ने सचिन को बताया कि वह मंजेश नाम के एक पोर्पर्टी डीलर के साथ काम करता है व मंजेश ही उसका सारा खर्चा उठाता था ।
अभियुक्त सचिन भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था और उसने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहाँ अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था।
घटना से चार-पाँच दिन पहले अर्जुन ने अभियुक्त सचिन को बताया गया कि मंजेश ने पोर्पर्टी मे अच्छा पैसा कमा रखा है, व मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपये है ।
दोनों ने मंजेश की हत्या कर पैसा आधा आधा बटाने की बात की ,29 नवम्बर की रात अभियुक्त ने मंजेश को अर्जुन के कमरे मे बुलाया, जहाँ पहले तीनों ने बैठकर शराब पी तथा रात करीब 11 बजे जैसे ही मंजेश अपने घर के लिए कमरे से निकला, दोनो अभियुक्तो ने मिलकर उसके हाथ पैर पकड़ लिए तथा उसका गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया तथा पास पड़े जूते के फीते से उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
सचिन कुमार पुत्र स्व श्री नरेश कुमार निवासी निकट गैस प्लान्ट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 29 वर्ष
-मंजेश हत्याकांड के दूसरे आरोपी अर्जुन को 2दिसम्बर 2024 को झझर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, जिसे देहरादून लाया जा रहा है ।
अर्जुन पुत्र बलवान निवासी ग्राम – बिजोली, सोनीपत हरियाणा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

15 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

21 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago