देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जीता स्कॉच अवार्ड 2024





जल प्रबंधन प्रणाली हेतु दिया गया अवार्ड 
देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून में जलापूर्ति प्रणाली को उच्चीकृत करने हेतु स्काडा वाटर एटीएम एवं वितरण प्रणाली ठीक करने का कार्य किया है, इन्ही कार्यों हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी ने आज दिनाँक 13 जुलाई को दिल्ली में अवार्ड प्राप्त किया है।
यह अवार्ड भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त/अभिनव प्रयास करने वाले संस्थानों-/विभागों व्यक्क्तियों-के विशेष परियोजनाओं, और संस्थानों को दिया जाने वाला देश का विशेष एवं उच्चस्तरीय- सम्मान है. वर्ष 2003 में इस प्रकार के अभिनव पहल को सम्मानित-करने हेतु की गयी थी. इस पुरस्कार में डिजिटल, वित्तीय, और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में बेहतरीन कामों को शामिल किया जाता है. स्कॉच अवॉर्ड पाने वाले लोगों में उद्योग जगत के दिग्गज, विद्वान, टेक्नोक्रेट्स, महिला नेता, और जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं देहरदून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून में जलापूर्ति प्रणाली को उच्चीकृत करने हेतु स्काडा वाटर एटीएम एवं वितरण प्रणाली ठीक करने का कार्य किया है, इन्ही कार्यों हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी ने अवार्ड प्राप्त की है ।परियोजना कार्यो केलगभग 12 करोड रुपये बचत माह में होने केसाथ साथ शहर में पानी की आपूर्ति में भी सुधार हुआ है, इसके अतिरिक् 24 वाटरएटी एम से 16 लाख लोग भी लाभान्वि हुये हैं।

इसी कार्यक्रम कॆ क्रम मॆ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी/ज़िलाधिकारी देहरादून , सोनिका जी ने कहा कि पॆयजल सम्वर्धन परियोजनाओं .में देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये कार्य यथा वाटर मीटर , स्कॉडा स्मार्टवाटर मैनेजमेंट वाटर सप्लाई ऑग्व्यूमेटेंशन,आदि परियोजना के ज द्वारा पानी के उत्पादन , वितरण ,उपलब्धता आदि को अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से उच्चीकरण-करपे हेतु नवीन प्रणाली अध्यारोपण का कार्य किया गया है ।इस स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न परीयोजनाओं की समीक्षा के उपरात देहरादून स्मार्ट सिटी के द्वारा वाटर मैनेजमेंट कार्यों में पुरस्कार प्रदान किया गया है ।
इस प्रकार के राष्ट्रीय पुरसकार प्राप्त होने पर ना केवल सभी टीम को प्रोत्साहन प्राप्त होता है बल्कि कार्य को और एक से करने हेतु टीम प्रेरित होती है। स्मार्ट सिटि की ओर से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीर्थ पाल सिंह एवं ए0 जी0 एम कृष्ण पल्लव चमोला द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार ग्रहण किया गया
इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में पेयजल व्यवस्था उपलब्धता के साथ -2 अपव्ययता को कुशल रूप से प्रबंधित करने हेतु कार्य किये गये है I प्रदेश में पहली बार जल उत्पादन में ऊर्जा दक्ष .उपकरणों के प्रयोग से पीपीपी मोड से परियोजनाओं का संचालन किया गया है जिससे ना केवल ऊर्जा बचत हो रही है अपितु सरकार द्वारा ट्यूबवेलों के संचालन एवं अंनुक्षण हेतु होने वाले व्यय में भी बचत हो रही है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…

1 hour ago

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों…

2 hours ago

बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

दिसंबर को आयोजित होगा प्रसिद्ध बूंखाल मेला पौड़ी- आगामी 5 दिसंबर को आयोजित होने वाले…

3 hours ago

केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी

हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स…

4 hours ago

देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना

देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…

4 hours ago

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…

6 hours ago