देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मद्देनज़र 23 मार्च 2026 को शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न रूटों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
मसूरी/राजपुर रोड से आने वाले वाहन
मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू, बहल चौक, सर्वे चौक होते हुए कॉन्वेंट तिराहे तक वाहनों को ड्रॉप किया जाएगा। इसके बाद वाहन बन्नू स्कूल पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी, सर्वे चौक के पास
विकासनगर/चकराता रूट
बल्लूपुर चौक, किशननगर, बिंदाल, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए लैंसडाउन चौक तक ड्रॉप की व्यवस्था रहेगी। पार्किंग बन्नू स्कूल में होगी।
पिकअप प्वाइंट: कनक चौक
रुड़की/आईएसबीटी से आने वाले वाहन
आईएसबीटी से कारगी चौक, पुराना बाईपास, धर्मपुर होते हुए बुद्धा चौक पर ड्रॉप किया जाएगा। वाहन रेसकोर्स पार्किंग में खड़े होंगे।
पिकअप प्वाइंट: बुद्धा चौक
रायपुर रूट
चूनाभट्टा से आईआरडीटी (सर्वे चौक) तक ड्रॉप, इसके बाद ईसी रोड से बन्नू स्कूल पार्किंग।
पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी, सर्वे चौक
डोईवाला रूट
रिस्पना, धर्मपुर, सीएमआई होते हुए बुद्धा चौक और लैंसडाउन चौक पर वन-साइड पार्किंग की व्यवस्था।
पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक
सहस्त्रधारा/रायपुर रोड रूट
सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सर्वे चौक, कॉन्वेंट तिराहे तक ड्रॉप और फिर बन्नू स्कूल/रेसकोर्स पार्किंग।
पिकअप प्वाइंट: कॉन्वेंट तिराहा
विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन
शहर के विभिन्न रूटों के विक्रमों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जाएगा। रायपुर, धर्मपुर, आईएसबीटी, कांवली, प्रेमनगर और राजपुर रूट पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।
सिटी बसों के लिए नई व्यवस्था
आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली बसें दर्शनलाल चौक और घंटाघर होकर जाएंगी।
रिस्पना और रायपुर रूट की बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
पार्किंग की विशेष व्यवस्था
बसों के लिए रेसकोर्स गुरुद्वारा ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड और गुरु नानक स्कूल ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं।
कार और दोपहिया वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस, परेड ग्राउंड, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, डूंगा हाउस और अन्य स्थान चिन्हित किए गए हैं।
बैरियर और प्रवेश व्यवस्था
परेड ग्राउंड के आसपास आउटर और इनर बैरियर लगाए गए हैं। आउटर बैरियर पर सीमित संख्या में केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को प्रवेश मिलेगा।
इनर बैरियर से आगे आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पैदल प्रवेश अनिवार्य
सामान्य नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट से पैदल चलते हुए ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करना होगा। प्रवेश द्वार पवेलियन ग्राउंड और भाजपा कार्यालय के पास बनाए गए हैं।
प्रशासन की अपील:
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आम जनता से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Commissioner and Secretary,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: The Military Nursing Service celebrated its 101st Raising…
my uttarakhand news BureauDehradun, 2 Oct: École Globale International Girls’ School, Dehradun, hosted the 4th…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 3 Oct: Doon International School Riverside Campus hosted the fourth…
120th All India Farmers’ Fair & Agricultural Exhibition inaugurated at Pantvarsity my uttarakhand news Bureau…
बागेश्वर ; उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर…