मद्महेश्वर पैदल ट्रेक पर ट्रेकिंग के लिए गए 8 सदस्यीय दल का एक सदस्य पिछले तीन दिनों से लापता है। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 नवम्बर 2025 की रात करीब 10:15 बजे सामने आई थी।
सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और हिमांशु वर्मा (मो. 8449774511) द्वारा दी गई थी। लापता ट्रेकर की पहचान वासू फरासी (उम्र 22 वर्ष), निवासी ड़ाडा खुदाने वाला, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ट्रेकिंग के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही आपदा परिचालन केन्द्र रूद्रप्रयाग द्वारा राजकीय आपदा नियंत्रण केंद्र रांसी और SDRF/DDRF की टीमों को रेस्क्यू के लिए भेजा गया। टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक वासू फरासी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास लापता ट्रेकर से संबंधित कोई सूचना हो, तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें —
📞 7500100706, 7500329999, 7906779760
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…