देहरादून: नशे के आदत वाले बेटों से परेशान मां ने डीएम से लगाई गुहार, डीएम ने लिया सख्त फैसला

गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई
विधवा मां की गुहार पर डीएम ने दिखाई सख्ती
देहरादून:  भागीरथपुरम और बंजारावाला की रहने वाली विधवा विजयलक्ष्मी पंवार अपने दो बिगड़ैल बेटों से परेशान होकर सीधे जिलाधिकारी सविन बंसल के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदि हैं, बार-बार मारपीट करते हैं और पैसों की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता की व्यथा सुनते ही डीएम ने थाना या कचहरी की लंबी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, गुंडा एक्ट, 1970 की विशेष शक्तियों का प्रयोग किया। इसके तहत दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया गया। यह जिला स्तर पर पहली बार है जब डीएम कोर्ट ने सीधे गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि बेटों की हरकतों से मां का जीवन असुरक्षित है। डीएम ने दोनों बेटों को 26 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। निर्देश का पालन न होने पर जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

3 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

8 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

9 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

9 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

10 hours ago