Categories: hindiUttarakhand

देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी – Uttarakhand

There will be heavy rain in these districts including Dehradun, Uttarkashi, Pithoragarh, the Meteorological Department made a big predictionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में अब भी लोगों को बारिश से निजात मिलने वाली नहीं है। देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ ही यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचें की बड़ी चेतावनी दी है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इन जनपदों मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, पौड़ी और हरिद्वार में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और गर्जन की भी आशंका जताई गई है।वहीं, देहरादून की बात करें तो रविवार को सुबह के समय बादल मंडरा रहे थे। लेकिन, दोपहर के समय चटख धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। जबकि शाम 5 बजे के बाद देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक मूसलाधार बारिश होती रही। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषतौर पर चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

21 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

42 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago