dehradun : डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से गई महिला की जान | HNN 24×7

dehradun news :  चिकित्सा लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की जान चली गई। दरअसल ऑपरेशन के नौ महीने बाद महिला के पेट में छोड़ी गई पट्टी से गंभीर संक्रमण फैल गया, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, नौ महीने पहले महिला की डिलीवरी एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए हुई थी। इसके बाद से ही उसे पेट में दर्द और सूजन की शिकायत रहने लगी। परिजन उसे कई बार डॉक्टरों के पास लेकर गए, लेकिन हर बार सामान्य दवा देकर बात को टाल दिया गया। हाल ही में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में ऑपरेशन के समय की पट्टी रह गई थी, जिससे संक्रमण फैल गया है।

स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती छिपाने की कोशिश की और इलाज में भी लापरवाही बरती। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में चिकित्सा लापरवाही के मुद्दे को उजागर कर दिया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से ऐसे मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks