Categories: hindiUttarakhand

देहरादून के मेजर प्रणव लेह में ड्यूटी के दाैरान शहीद, दो बहनों के थे इकलाैते भाई – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून के भनियावाला निवासी एक मेजर लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर आस-पास के दर्जनों लोग मेजर के घर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात मेजर प्रणव नेगी (36) पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।वह दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। पूर्व ग्राम प्रधान व स्थानीय निवासी नरेंद्र नेगी ने कहा कि लेह में हाई एटीट्यूड में तैनाती के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने पर मेजर शहीद हुए हैं। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

19 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago